बिग बैश लीग में इस टीम के लिए पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, सामने आई बड़ी जानकारी

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब पूरे बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की ओर से खेलते नजर आएंगे। पहले वे सिर्फ जनवरी के हिस्से के लिए टीम से जुड़े थे, लेकिन अब उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्धता जताई है। टीम के कम से कम तीन घरेलू मैच वेस्टर्न सिडनी में और दो मुकाबले कैनबेरा में खेले जाएंगे।

अश्विन ने पहले आईएलटी20 लीग के लिए नीलामी में भाग लेने का फैसला किया था, लेकिन 1.2 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1 करोड़) के बेस प्राइस पर कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीबीएल पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे नीलामी से नाम वापस लेना चाहते थे, लेकिन पहले से की गई प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने नीलामी में भाग लिया।