रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को दर्शकों का खुब प्यार मिला. फिल्म राहुल रविंद्रन ने लिखी और डायरेक्ट की है. वहीं अब ये फिल्म थिएटर रिलीज के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वालीं है. जो दर्शक फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए वो अब इसे घर बैठे कर आराम से देख सकेंगे.
रविवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द गर्लफ्रेंड का पोस्टर किया और बताया कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5 दिसंबर की रिलीज होगी. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिलिए भूमा देवी से, द गर्लफ्रेंड देखें नेटफ्लिक्स पर 5 दिसंबर से तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में.’
नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट के बाद फैंस में फिल्म को देखने को लेकर उत्साह बढ़ गया है. लोग फिल्म की कहानी और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग के लिए पहले से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अगर आपने फिल्म थिएटर्स में नहीं देखी, तो अब इसे आसानी से घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
