बॉलीवुड से इन दिनों किसी का नाम सबसे ज्यादा लोगों की जुबान पर है तो वो हैं रणवीर सिंह. हो भी क्यों ना, उन्होंने आखिर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से सभी के छक्के जो छुड़ा दिए हैं. इस बात में भी कोई शक नहीं है कि एक्टर इस वक्त अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनके दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने लोगों का दिल तो जीत ही लिया है, साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ का खिताब भी अपने नाम कर लिया है.
दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में एक ऐतिहाक रिकॉर्ड बनाया है. रणवीर कोविड के बाद के दौर में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय मेल स्टार बन गए हैं. उनकी ये उपलब्धि और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि ये केवल नंबर्स की वजह से ही नहीं बल्कि उनके बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव की वजह से भी है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में रणवीर की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई है. दर्शकों और क्रिटिक्स ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के उनके हुनर की जमकर तारीफ की है. इंटेंसिटी से लेकर इमोशन्स तक, उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है जिसने उनकी बादशाहत को और मजबूत कर दिया है.
रणवीर सिंह ने कोविड के बाद सबसे पहले फिल्म ’83’ से शुरुआत की थी. इस फइल्म ने जिसने दुनिया भर में 184.36 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद एक्टर ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए, इस फिल्म ने 24.1 करोड़ और फिर ‘सर्कस’ ने 39.6 करोड़ का कारोबार किया. भले ही इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं रहा लेकिन इन फिल्मों से उन्होंने ये बता दिया कि वो एक वर्सेटाइल एक्टर हैं और किसी भी किरदार को करने या एक्सपरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते.
