राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह; इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अभिनेता राम चरण हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। पिछले महीने की आखिरी तारीख को ही उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वां बच्चों- बेटा और बेटी को जन्म दिया है। इस बीच अब राम चरण के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डीट की घोषणा कर दी गई है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘पेद्दी’?

जब से राम चरण की फिल्म पेड्डी का ऐलान हुआ है, तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस फिल्म की हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। मेकर्स की ओर से आज ‘पेद्दी’ का एक नया पोस्टर जारी किया गया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करके बताया कि ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

मेकर्स की ओर से जो नया पोस्टर रिलीज किया गया है, उसमें राम चारण कई लोगों के बीच खड़े हुए हैं। नए पोस्टर में राम चरण लंबे बालों, बड़ी दाढ़ी, खून से सने चेहरे और धूल में लिपटे रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच खड़े राम चरण की दमदार मौजूदगी एक पावरफुल, मास अपील वाले किरदार की ओर इशारा करती है। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज्बा नहीं। ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।’