भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजियाबाद पहुंचे. यहां वह किसानों की महापंचायत में शामिल हुए. वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ के खिलाफ यह पंचायत हुई थी. वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ को किसान पंचायत में एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है. राकेश टिकैत ने वेव सिटी में जमीन अधिग्रहण को लेकर खुद ट्रैक्टर चला देने की बात कही.
उसके बाद टिकैत ने दावा किया कि हम ट्रैक्टर चलाकर अपनी ताकत दिखा देंगे. वहीं अमेरिका की दादागिरी पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे सरकार से कितने भी अंदरूनी विवाद हों, लेकिन अगर कोई प्रधानमंत्री को या देश को कुछ कहेगा तो हम देश के साथ हैं.
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजियाबाद के वेव सिटी पहुंचे. दरअसल यहां वेव सिटी ने जिन गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया है, वहां अपनी मांगों को लेकर पंचायत आयोजित की थी. इस दौरान वेव सिटी के बिल्डर के नुमाइंदे भी मौके पर पहुंचे. दोनों के बीच वार्ता के बाद राकेश टिकैत ने बिल्डर को एक महीने का समय दिया है. राकेश ने कहा, नहीं तो उसके बाद हम खुद ट्रैक्टर चलाएंगे. साथ ही टिकैत ने किसानों को भी आश्वस्त किया है.
वहीं अमेरिका की दादागिरी पर राकेश टिकैत ने कहा कि भारत को अपने करीबी देश से संबंध बढ़िया करने चाहिए जिसमें चीन और नेपाल शामिल हैं. अमेरिका दादागिरी और तानाशाही पर उतर आया है, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री को अगर कोई कुछ कहेगा तो हमारे आपस में विवाद कितने भी हों हम देश के साथ खड़े हैं न देश का किसान कमजोर है, न नौजवान कमजोर है.
राकेश टिकैत ने अमेरिका के सख्त रवैये पर दो टूक शब्दों में कह दिया है. देश के प्रधानमंत्री को या भारत को लेकर कोई भी कुछ बोलेगा तो हम मजबूती से प्रधानमंत्री और अपने देश के साथ खड़े हैं.
