‘जेल के अंदर स्मोकिंग रूम होने चाहिए’; राजपाल यादव ने की अपील

अभिनेता राजपाल यादव ने जेल से रिहाई के बाद मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने के लिए इंडस्ट्री और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने जेल अधिकारियों से जेल के अंदर स्मोकिंग रूम बनाने की अपील भी की।