रजनीकांत की ‘कुली’ है जबरदस्त, श्रुति हासन ने लूटी महफिल, आ गया पहला रिव्यू

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर लोगों में खूब तगड़ा बज है. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ‘कुली’ को लोकेश कनागराज ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फैंस में इसे लेकर खूब एक्सपेक्टेशन हैं. ‘कुली’ में रजनीकांत का ऐसा अवतार देखने को मिलने वाला है जो आजतक किसी ने नहीं देखा होगा. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है और उससे पहले ही इसका पहला रिव्यू वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से लोगों में और क्रेज बढ़ गया है.

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, नागार्जुन अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म में आमिर खान का कैमियो है. आमिर का लुक काफी जबरदस्त है. हर कोई उनके लुक का फैन हो गया है. आइए आपको फिल्म का पहला रिव्यू बताते हैं. सोशल मीडिया पर ‘कुली’ के रिव्यू का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट में लिखा है- ‘रजनीकांत- काबिल के बाद अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस, श्रुति हासन फिल्म की मेन हाइलाइट हैं. नागार्जुन फिल्म की रीढ़ की हड्डी हैं. आमिर खान का कैमियो थिएटर को स्टेडियम में बदल देगा. एक बहुत बड़ा सरप्राइज है.’ वायरल हो रहे इस पोस्ट से लोगों में एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है. अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है. बता दें इंडिया में अभी तक ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है मगर विदेशों में ये फिल्म एडवांस बुकिंग से धड़ल्ले से कमाई कर रही है. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 2 मिलियन डॉलर की कमाई ओवरसीज कर चुकी है. ये काफी बड़ा अमांउट है. फैंस इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग ओपन होने का इंतजार कर रहे हैं.

बता दें रजनीकांत की ‘कुली’ का क्लैश ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से होने वाला है. वॉर 2 भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. देखना होगा कौन-सी फिल्म बाजी मारती है.