वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, राजनाथ ने कहा- विमान भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंध की निशानी

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल हो गए। विमानों के शामिल होने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। 
रक्षा मंत्री राजनाथ ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतिनिधित्व करता है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।