रायबरेली : युवक पर रॉड से हमला:दो पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

डीह थाना क्षेत्र के कोनहा मजरे कस्बा डीह में 7 मार्च को एक युवक पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला किया गया। दोपहर करीब 2 बजे हुई इस घटना में कोनहा निवासी अखिलेश पुत्र मालिक घायल हो गए।

अखिलेश बाजार डीह से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने अखिलेश की बेरहमी से पिटाई की और मौके से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित अखिलेश ने डीह थाने में एक नामजद और एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायल अखिलेश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सवांददाता : मुनेसर यादव

Leave a Comment