रायबरेली:बाइक चोर गैंग का पुलिस किया खुलासा कर आरोपियों को भेजा जेल

रायबरेली जनपद की मिल एरिया पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी के पांच बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हरदासपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।पकड़े गए तीन आरोपियों में दो की पहचान मिलएरिया थाना क्षेत्र के रामसागर यादव उर्फ बबुल्ले व संजय यादव के रूप में हुई जबकि तीसरा आरोपी दिनेश पासी हरचंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार यह गैंग एक साथ मिलकर जनपद में घूम घूम कर रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और बेंच देते हैं तथा मिले रूपयों से खर्चा पानी चलते हैं।पुलिस ने तीनों शातिर चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।