रायबरेली : सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग

ऊंचाहार-क्षेत्र के सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी।एसडीआरएफ व पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद लगभग 30 घण्टे बाद युवती का शव कुछ दूरी पर नहर से ही बरामद किया गया है।
मदारीपुर गाँव निवासी अजय कुमार पत्नी व एक बिटिया के साथ शहर में रहते है, और उनकी दूसरी बेटी रोशनी व एक बेटा घर पर पिता के साथ रहते है।गुरुवार की सुबह किसी बात से नाराज रोशनी 18 वर्ष घर से निकल पड़ी तो भाई ने साइकिल से उसका पीछा किया।लेकिन तब तक रोशनी ने सरायं सहिजन गाँव के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी।भाई के शोर मचाने पर ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई।जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और सूचना पुलिस को दी गई।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि युवती के मानसिक विक्षिप्त होने की बात सामने आई हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सवांददाता : मुनेसर