रायबरेली : आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला समेत , 40 बकरियों की हुई दर्दनाक मौत



जिले में आकाशीय बिजली का कहर जारी है आज अलग-अलग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जानवर चराने गई दो महिलाओं की मौत हो गई और कई मवेशी चलकर मर गए एक युवक भी आकाशी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया है। गदागंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक 40 बकरिया व एक महिला की मृत्यु होने की लोगों को खबर लगी पूरा मामला थाना क्षेत्र के पूरे सांवरियन मजरे पयागपुर का है जब शाम लगभग 5 बजे हो रही बारिश के दौरान जानवर चराने गई महिला रामरति पत्नी रामकुमार रैदास उम्र 60 वर्ष निवासी सरवारियन मजरे पयागपुर बारिश हो रही थी तो एक पेड़ के नीचे जा कर रुक गई जहां पर लगभग 40 बकरिया आकर रुक गई अचानक हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चपेट में आने से महिला व धनपति की 10 बकरिया व सावले जयराम की 30 बकरिया की मौत हो गई है।

डलमऊ थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने एक महिला समेत एक युवक झुलस गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणो व प्रधान ने आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ उपचार के लिए लेकर आए,जहां पर हालात सही बताई जा रही है। डलमऊ के पूरे पासिन मजरे नरसवा गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र दुजई उम्र 39 वर्ष व ऊषा पत्नी रज्जन घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर धान लगा रहे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी,जिसकी चपेट मे दोनों आ गए, सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व ग्राम प्रधान जितेंद्र पटेल दोनों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां पर उपचार किया गया, चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत सही है।