साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)।सादपुर पूर्वी पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जन जागरण अभियान चलाया गया।
इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अभियान में भाई वीरेंद्र - पूर्व प्रमुख, पप्पू कुमार - मुखिया प्रतिनिधि, सुरेश शाह - पूर्व जिला पार्षद, भिखारी रजक - पूर्व मुखिया, अनिल कुमार - पूर्व समिति, योगेंद्र प्रसाद सिंह - पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि, विद्यानंद सिंह एवं रंजन कुमार आदि लोग शामिल थे।
सभी वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा से बचाना जरूरी है और इसके लिए हर टोला-मोहल्ला में जागरूकता फैलाई जाएगी। पंचायत को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।