प्रयागराज:वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गयी

प्रयागराज, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गयी है। कक्षा 09-10 के 4614 छात्र/छात्राओं एवं कक्षा 11-12 के 5367 छात्र/छात्राओं का डाटा को शिक्षण संस्थाओं द्वारा अग्रसारित/निरस्त की कार्यवाही नहीं की गयी है

प्रयागराज, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गयी है। कक्षा 09-10 के 4614 छात्र/छात्राओं एवं कक्षा 11-12 के 5367 छात्र/छात्राओं का डाटा को शिक्षण संस्थाओं द्वारा अग्रसारित/निरस्त की कार्यवाही नहीं की गयी है। अतः प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद की शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि पात्र आवेदन पत्रों को अग्रसारित एवं अपात्र आवेदन पत्रों को निरस्त करने की कार्यवाही दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 से पूर्व करना सुनिश्चित करें, जिससे कोई पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित न रह सके। यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होते है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की होगी। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि उक्त योजना की मानिटरिंग सी0एम0 डैशबोर्ड पर की जा रही है। आवेदन पत्रों पर ससमय कार्यवाही न किये जाने पर सी0एम0 डैशबोर्ड की रैंकिंग भी प्रभावित होगी।

(कोमिल द्विवेदी),
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,
प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858