माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुक्रवार को असम राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। माननीय प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। संगम सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पर उनके द्वारा कृषकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जनपद के साथ प्रयागराज के प्रत्येक ब्लॉक और गांव स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद प्रयागराज में लगभग 5 लाख 80 हजार कृषकों को लगभग 116 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हुए।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
