प्रयागराज: भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बंध में जानकारी कराये जाने हेतु प्रशिक्षण शिविर/कार्यशाला का किया गया आयोजन

प्रयागराज- भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बंध में जानकारी कराये जाने हेतु प्रशिक्षण शिविर/कार्यशाला का किया गया आयोजन

अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुक्रम में जिला मजिस्टेट, प्रयागराज के निर्देश पर शनिवार को संगम सभागार में जनपद के कार्यपालक एवं राजस्व अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बंध में जानकारी कराये जाने हेतु प्रशिक्षण शिविर/कार्यशाला का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक अभियोजन प्रयागराज/नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा नामित प्रशिक्षकगण ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी दिनेश कुमार द्विवेदी, अभियोजन अधिकारी डॉ0 आनन्द कुंवर गुप्त एवं सहायक अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा कार्यपालक मजिस्टेटों एवं राजस्व अधिकारियों से सम्बंधित उपबन्धों तथा सारगर्भित एवं उपयोगी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक के अंत में अपर जिला मजिस्टेट नगर, प्रयागराज द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment