प्रयागराज: कमिश्नरेट प्रयागराज मे सहायक पुलिस आयुक्त तथा उ0 नि0 गणों के ट्रांसफर की चली आंधी

प्रयागराज- कमिश्नरेट प्रयागराज मे सहायक पुलिस आयुक्त तथा उ0 नि0 गणों के ट्रांसफर की चली आंधी,

दिनांक- 24.02.2024 को श्री सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के कमिश्नरेट प्रयागराज से जनपद कौशाम्बी हेतु स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के दृष्टिगत निम्नांकित सहायक पुलिस आयुक्त के हुए स्थानांतरण-

श्री मनोज कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली स्थानान्तरित किया गया है।
नवागन्तुक सहायक पुलिस आयुक्त श्री उदय प्रताप सिंह-I के आगमन के पश्चात उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक वैभव सिंह को प्रभारी निरीक्षक माण्डा से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज स्थानान्तरित किया गया है।
निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को वाचक पुलिस उपायुक्त नगर से प्रभारी निरीक्षक माण्डा स्थानान्तरित किया गया है।
निरीक्षक ओम प्रकाश को विवेचना सेल, अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ स्थानान्तरित किया गया है।
निरीक्षक अरविन्द कुमार गौतम को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थरवई स्थानान्तरित किया गया है।
निरीक्षक लोकेन्द्र त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थरवई से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।
उ0नि0 ईश्वर दयाल सिंह को थाना कौंधियारा से मा0 उच्च न्यायालय सुरक्षा स्थानांतरित किया गया है।
उ0नि0 अजय पाल को प्रभारी चौकी लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज से पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया है।
उ0नि0 संजय कुमार मौर्या को पुलिस लाइन्स से गंगानगर जोन आवंटित किया गया है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858