प्रयागराज : खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वाधान में राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

दिनांक 27 से 29 जुलाई, 2025 तक राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा0 कविता, आई.आर.एस., संयुक्त आयकर द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देते हुए किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहेंगें, जिससे प्रदेश की महिला खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, आगे उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महत्व है एवं उन्होने यह भी कहा कि खिलाड़ियो की आर्थिक सहायता हेतु वह सदैव तत्पर रहेंगी।

इस अवसर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज जायसवाल, पार्षद सिविल लाइन, प्रयागराज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, प्रयागराज एवं आर.एस. बेदी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी व अरविन्द सोनकर, क्रीड़ाधिकारी, चित्रकूट द्वारा बुके देकर एवं सुश्री श्रेया सिंह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो खिलाड़ी द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर देवी प्रसाद, उप क्रीड़ाधिकारी, रंजीत यादव, उप क्रीड़ाधिकारी, प्रतापगढ, मनीश गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी, म्योहाल, एम.एच.चौधरी, पूर्व क्रीड़ाधिकारी, कौशल दीक्षित, सचिव, जिला हैण्डबाल संघ प्रयागराज, पर्मेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव, उ0प्र0 हैण्डबाल संघ, एस.के.श्रीवास्तव, पूर्व राष्ट्रीय टी.टी. खिलाड़ी, संजय श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, संजय कुमार गुप्ता, आशीष कुमार यादव, मुकेश निषाद, विनय कुमार, अंकित तिवारी आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रदेष के महिला हैण्डबाल में कुल 18 मण्डल एवं बास्केटबाल में 16 मण्डलों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत हैः-

हैण्डबाल

प्रथम मैच वाराणसी मण्डल व मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी मण्डल 14-04 से विजेता रही। जिसमें वाराणसी मण्डल की शेहा चौहान ने 04 गोल एवं सौम्या पाठक ने 03 तथा मेरठ मण्डल की तनु ने 01 गोल किया। द्वितीय मैच आजमगढ़ मण्डल व देवी पाटन, गोण्डा मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें आजमगढ मण्डल 19-03 से विजेता रही। जिसमें आजमगढ़ मण्डल की लक्षमी ने 07 गोल एवं देवीपाटन मण्डल की सविता ने 02 गोल किया।तृृतीय मैच लखनऊ मण्डल व मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ 09-00 से विजेता रही। जिसमें लखनऊ मण्डल की डॉली ने 04 गोल किया।चौथा मैच अयोध्या मण्डल व अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें अयोध्या 20-06 से विजेता रही। जिसमें अयोध्या मण्डल की दीया ने 05 गोल एवं अलीगढ़ मण्डल की कशिश ने 04 गोल किया।पांचवा मैच मिर्जापुर मण्डल व चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें मिर्जापुर 09-01 से विजेता रही। जिसमें मिर्जापुर मण्डल की आरोही ने 06 गोल एवं चित्रकूट मण्डल की अंशिका ने 01 गोल किया।बास्केटबाल प्रतियोगिता में संजय श्रीवास्तव, सुश्री नेहा पाण्डेय, अतुल सिंह, मंयक दीक्षित, सचिन शुक्ला, वैभव दीक्षित, संकेत मिश्रा, राजकुमार सिंह, मनीष, आयुष शर्मा एवं दीपक सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

बास्केटबाल

प्रथम मैच आगरा मण्डल व झॉसी मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा मण्डल 26-09 से विजेता रही। द्वितीय मैच कानपुर मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी मण्डल 45-02 से विजेता रही। तृतीय मैच अलीगढ़ मण्डल व गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर मण्डल 22-06 से विजेता रही। चौथा मैच लखनऊ मण्डल व सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ मण्डल 28-03 से विजेता रही बास्केटबाल प्रतियोगिता में विपिन खत्री, सुनील विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, विशाल चन्द्रा, रिशभ देव, शनी पाण्डेय, मो0 सैफ, कुशलेन्द्र, आलेख कुमार, सूरज दूबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नोट-शेष मैच दिनांक 28 जुलाई, 2025 को प्रातः 8.00 बजे से खेला जाएगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858