प्रयागराज: सपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है | जिसमें प्रयागराज जिले के जिला अध्यक्ष योगेश यादव एवं उपाध्यक्ष श्री राम सुमेर पाल को नियुक्त किया गया है | योगेश यादव हंडिया के बाला गांव के निवासी हैं और वह प्रयागराज के अल्लापुर में रहते हैं | राम सुमेर पाल सपा के जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं बहुत दिनों से सपा में एक ईमानदार एवं कर्मठ सील नेता के रूप में कार्य किए हैं वह फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा के निवासी हैं | सोमवार को इन अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्ष की जानकारी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी ने दी |