श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-281/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालजी उर्फ बहराइच यादव पुत्र छोटेलाल निवासी अहिवीपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-08.09.2025 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहिवीपुर के पास से 01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत अहिवीपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र लालजी उर्फ बहराइच को दिनांक-07/08.09.2025 की रात्रि में उसके पिता अभियुक्त लालजी उर्फ बहराइच उपरोक्त द्वारा शराब के नशें में जमीन सम्बंधी विवाद के कारण कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बंध में मुकदमा वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-281/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
लालजी उर्फ बहराइच यादव पुत्र छोटेलाल निवासी अहिवीपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-281/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल )
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्र0नि0 केशव वर्मा, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अभयचन्द, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 शारदा प्रसाद यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
