Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ का 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को होगा आयोजन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश
Share:

प्रयागराज  : जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ‘‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ‘‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ में श्रमिकों को एक ही स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, ओ0पी0डी0 सुविधा, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जॉच, रेफरल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता तथा श्रम एवं सामाजिक सुरखा योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी, श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं का हितलाभ एवं सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

    जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हास्पिलट कैम्पस, पी0पी0जी0सी0एल, मेजा तथा गंगापार में इफको फूलपुर में ‘‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के लिए कहा, ताकि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक लाभान्वित हो सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858