प्रयागराज : सार्वजनिक सूचना सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सदस्य पुनरीक्षण समिति राकेश चंदा ने दी है।

उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 व उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2013 एवं (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अन्तर्गत दी गयी व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद प्रयागराज कि समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष 2025-26 प्रस्तावित/अनन्तिम रूप से प्रकाशित हो चुकी है। जो सम्बन्धित तहसील, उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन प्रयागराज एवं जिला निबन्धक/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय तथा नोटिस बोर्ड पर निरीक्षण/अवलोकन हेतु उपलब्ध है। उक्त्त प्रकाशित सूची पर आपत्ति लिखित रूप से 7 दिवसों के भीतर अर्थात दिनांक 23.07.2025 से दिनांक 29.07.2025 की सांयकाल 05:00 बजे तक आपत्ति का अवसर प्रदान किया गया था।

जनहित के दृष्टिगत जिलाधिकारी, प्रयागराज महोदय के आदेश दिनांक 28.07.2025 के अन्तर्गत प्रस्तावित/अनन्तिम मूल्यांकन सूची दर वर्ष 2025-26 पर आपत्ति का अवसर 15 दिनों तक का विस्तारित किया गया है। अतः अब इस संबंध में आपत्ति दिनांक 13.08.2025 की सांयकाल 05:00. बजे तक सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, प्रयागराज एवं जिला निबंधक / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। दिनांक 13.08.2025 की सायं 05:00 बजे के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। नियत अवधि के अन्दर यदि किसी भी व्यक्ति/संस्था द्वारा प्रस्तावित/अनन्तिम मूल्यांकन सूची दर वर्ष 2025-26 पर आपत्ति प्रस्तुत कर व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर चाहा गया है तो वह दिनांक 14.08.2025 को अपरान्ह में 02:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य मूल्यांकन सूची में संशोधन हेतु अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी, नजूल प्रयागराज अथवा सहायक महानिरीक्षक निबंधन, प्रयागराज के समक्ष व्यक्त्तिगत रूप से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय कक्ष संख्या 37 में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति के सम्बन्ध में तर्क/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सदस्य पुनरीक्षण समिति प्रयागराज राकेश चंदा ने दी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858