पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार द्वारा नगर जोन के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों को चेक किया गया

प्रयागराज, यातायात माह नवम्बर-2025 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार द्वारा नगर जोन के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों को चेक किया गया तथा सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा जनपद वासियों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने, व तीन सवारियों के साथ मोटरबाइक न ड्राइव करने, शराब के नशे में वाहन चालन न करने हेतु अपील की गयी ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858