प्रयागराज-28वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, भारोत्तोलन, बाँक्सिंग, बाँडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग वर्ष 2023 का आयोजन

28वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, भारोत्तोलन, बाँक्सिंग, बाँडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग वर्ष 2023 का आयोजन दिनांक 05.08.2023 से 11.08.2023 तक, रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज मे किया जा रहा है। जिसमें उ0प्र0 पुलिस विभाग के कुल 14 जोन की टीमों (पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, गोरखपुर जोन, वाराणसी जोन, प्रयागराज जोन, लखनऊ जोन, कानपुर जोन, आगरा जोन, बरेली जोन, मेरठ जोन, रेडियो जोन, जी0आर0पी जोन, प्रशिक्षण जोन) के 1500(राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय) खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अभिनव त्यागी (आई0पी0एस0) पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया। उक्त प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर चिराग जैन (आई0पी0एस0) सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स/झूँसी, अशोक कुमार वर्मा (अपर पुलिस उपायुक्त, हाइकोर्ट सुरक्षा), प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुश्ती, कबड्डी, व आर्म रेसलिंग खेल से किया गया।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858