Friday, 30 October 2026 | 7:45 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न ?

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शनिवार को गॉधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा में जनपद प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 06 प्रकरणों (रोड कटिंग) के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वार
Share:
प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न ?

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शनिवार को गॉधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा में जनपद प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 06 प्रकरणों (रोड कटिंग) के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि अपर जिलाधिकारी नगर से सम्पर्क कर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण कराये जाए। ऋणपरक योजनाएँ यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम /मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम/एक जनपद एक योजना की समीक्षा में मण्डल की प्रगति की सराहना की गयी।

जनपद फतेहपुर की उ०प्र०खाद्य प्रसंस्करण नीति- 2023 के तहत इकाईयों की स्थापना तथा पोर्टल पर लम्बित सब्सिडी एवं मेसर्स बी०डीआर0डी रोलर फ्लोर मिल्स प्रा. लि. को मण्डी शुल्क छूट के प्रकरण की समीक्षा मे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अगली मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक से पूर्व प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। मोनारको इण्डस्ट्रियल स्टेट, तेलियरगंज प्रयागराज के प्रकरण की समीक्षा में एमएनएनआईटी, तेलियरगंज के उपस्थित प्रतिनिधि ने मण्डलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि समय से बैठक की सूचना न मिलने के कारण बैठक में उपस्थित न हो सके, समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि एमएनएनआईटी को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रकरण को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में प्रकरण का निस्तारण कराते हुए आख्या उपलब्ध करायी जाए अन्यथा प्रकरण राज्य स्तरीय समिति को संदर्भित कर दिया जायेगा। मण्डलायुक्त महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि मण्डल के उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण कराया जाए।

बैठक में श्री शरद टण्डन, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री अभिषेक भारती, उपायुक्त पुलिस नगर, श्री संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, श्री पी के सिंह, मुख्य अभियंता, उ.प्र.पा.कारपो. लि. प्रयागराज श्री अच्छे लाल विश्वकर्मा, ज्वाइन्ट कमिश्नर राज्यकर तथा मण्डल के समस्त उपायुक्त उद्योग तथा अन्य अधिकारियों के साथ साथ श्री मुरारी लाल अग्रवाल,/ श्री नटवर लाल भारतीय ( सदस्य उ०प्र०व्यापारी कल्याण बोर्ड) एवं उद्यमी संघों अध्यक्ष/प्रतिनिधि डा. जी एस दरवारी, श्री विनय टण्डन, आदि उपस्थित रहे। अन्त में मण्डलायुक्त महोदय/संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा उपस्थिति समस्त मण्डलीय अधिकारियों/सम्मानित सदस्यों (मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति) उद्यमी संघों के प्रतिनिधि सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।