प्रयागराज: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में एआई और अगली पीढ़ी के नेटवर्क पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन


मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), इलाहाबाद का कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग 18 से 20 सितंबर, 2025 तक अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोजन योग्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एनजीएनडीएआई-2025) पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में शोधकर्ता, उद्योग जगत के अग्रणी और शिक्षाविद कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, 5जी/6जी संचार, आईओटी और बुद्धिमान नेटवर्क के क्षेत्र में अत्याधुनिक विकास पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर आएंगे। शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच सेतु निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए, इस सम्मेलन का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, उभरती चुनौतियों का समाधान करना और भविष्य के अनुसंधान सहयोग का मार्ग प्रशस्त करना है। सम्मेलन के संरक्षक एवं निदेशक प्रो. आर. एस. वर्मा के अमूल्य सहयोग और स्नेहिल मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. एम. एम. गोरे (मुख्य अध्यक्ष), प्रो. मयंक पांडे (आयोजन अध्यक्ष) और डॉ. दीपक गुप्ता (आयोजन सचिव) कर रहे हैं, जिसे एएनआरएफ, सीएसआईआर, एचपी और डी-लिंक द्वारा प्रायोजित किया गया है। उपरोक्त सम्मेलन को प्रायोजको के रूप में केन्द्रीय शोध संस्थाओ, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) एवं वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) तथा उद्योग जगत के एचफी और डी-लिंक का सहयोग प्राप्त हुआ हैं।
एनजीएनडीएआई-2025 मे विभिन्न देशो से 576 शोधपत्र प्राप्त हुए जो इसकी महत्वपूर्ण वैश्विक भागीदारी को प्रदर्शित करता हैं, उपरोक्त 576 शोधपत्रो में से 103 शोधपत्रो का चयन इस सम्मेलन में वाचन के लिए किया गया हैं। सम्मेलन में इन चयनित 103 शोधपत्रो की प्रस्तुतियों के लिए समर्पित 21 तकनीकी सत्रो का आयोजन किया जायेगा । इसके अतिरिक्त इस सम्मेलन में आठ प्रतिष्ठित मुख्य वक्ताओं के सत्रो का आयोजन भी किया जायेगा । मुख्य रूप से सम्मिलित होने वाला वक्ता, प्रोफ़ेसर पी. एन. सुगंथन (कतर विश्वविद्यालय, कतर), प्रोफ़ेसर राम बिलाश पचोरी (आईआईटी इंदौर), डॉ. आदित्य निगम (आईआईटी मंडी), मेहुल अग्रवाल (एचसीएलटेक), मनीष बाजपेयी (निवेत्ती सिस्टम्स), अनुराग पांडे (एचसीएलटेक नोएडा), प्रोफ़ेसर गिरिजा चेट्टी (कैनबरा विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया), और प्रोफ़ेसर सुकुमार नंदी (आईआईटी गुवाहाटी), नेक्सट जेनेरेशन नेटवर्किंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विभिन्न शोध आयामो पर व्याख्यान देंगे । सभी स्वीकृत शोधपत्र स्प्रिंगर के लेक्चर नोट्स इन नेटवर्क्स एंड सिस्टम्स (एलएनएनएस) में तीन खंडों में प्रकाशित किए जाएंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य शोध छात्रों, तकनीकी शिक्षाविद् और उद्योग जगत के लोगों के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करना हैं जहाँ इन सबके सहयोग से अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकी एवं आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के चुनौतियों एवं समस्याओ के समाधान पर चर्चा की जायेगी एवं भविष्य के शोध मार्ग को रेखांक्ति किया जायेगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858