Friday, 30 October 2026 | 7:51 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत दि, 16.03.2024 को उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत दि, 16.03.2024 को उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें इन्द्रसेन सरोज जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज, अनुपम
Share:
प्रयागराज-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत दि, 16.03.2024 को उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत दि, 16.03.2024 को उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें इन्द्रसेन सरोज जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज, अनुपम परिहार सहायक प्रभारी अधिकारी (स्वीप), शेषनाथ सिंह सहायक प्रभारी अधिकारी (स्वीप) यमुनापार, सन्देश मिश्र, दिव्यांग आॅइकान, डा0 के0एन0 मिश्र प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज एवं विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक/गेैर शैक्षणिक कर्मचारी, अध्ययनरत श्रवण बाधित छात्र/छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने माता-पिता, भाई-बहन, मित्रगण, सगे-सम्बन्धी आदि को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे जनपद के शत्-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाये। गोष्ठी के उपरान्त विद्यालय में अध्ययनरत श्रवण बाधित छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावक एवं कार्यरत शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जनसामान्य को मतदान हेतु जागरूक किया गया।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858