प्रयागराज : रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

प्रिय किसान बन्धु, राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहनी ,वं तिलहनी फसल के बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अर्न्तगत 2025-26 में दलहनी फसलें चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) मसूर (8 किग्रा.) एवं सरसों (02 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो इस योजनार्न्तगत निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2 पोर्टल ( https://agridarshan.up.gov.in ) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करें।

महत्वपूर्ण बिन्दुः-

  • एक कृषक केवल एक ही फसल का मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा।
  • कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही मिनीकिट हेतु बुकिंग/आवेदन कर सकेगा।
  • जनपद में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की दशा में लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
  • कृषि विभाग जनपद के सभी कृषकों से अपील करता है कि वे समय से अपना आवेदन/बुकिंग अवश्य करें एवं इस योजना का लाभ उठाएँ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858