प्रयागराज , वर्तमान वित्तीय वर्ष- 2025-26 में कृषि विभाग की विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य सेक्टर की योजनाओं के अन्तर्गत मिनीकिट वितरण हेतु रबी बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर की गयी थी। जिसमें लाभार्थियों का चयन कृषि के समक्ष ई-लाटरी कराई जानी है, जिसके लिये जनपद के कृषक बन्धुओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 03.10.2025 को प्रातः 10.00 बजे से स्थान विकास भवन स्थित गंगा सभागार प्रयागराज में ई-लाटरी की जायेगी।
उक्त के क्रम में जनपद के समस्त कृषक बन्धुआंे को, जिनके द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य सेक्टर की योजनाओं के अन्तर्गत रबी बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग की गयी है उन सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि उक्त निर्धारित तिथि, स्थान तथा समय पर उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करे। जो भी कृषक बन्धु अनुपस्थित होगें उन्हें उपस्थित कृषक बन्धुओं एवं समित के द्वारा की गयी ई-लाटरी के माध्यम से चयन किये गये लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जायेगा एवं उनको किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नही है, ऐसा मानते हुये प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
(पवन कुमार विश्वकर्मा)
उप कृषि निदेशक
प्रयागराज
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
