प्रयागराज:जिलाधिकारी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में श्रम विभाग की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल श्रम के विरूद्ध अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक निरीक्षण किए जाने, श्रम योगी मानधन योजना तथा एन0पी0एस0 टेªडर्स के अन्तर्गत अंशदायी पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए लोगों को अच्छादित कराने एवं उन्हें जागरूक किए जाने हेतु होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिए गए साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं श्रम विभाग को भिक्षावृत्ति के विरूद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव, प्रयागराज में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 की प्रवेश हेतु अधिक से अधिक आवेदन पत्र भरवाये जाने के निर्देश दिए गए। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केन्द्र (लेबर अड्डा) योजना के अन्तर्गत श्रमिकों के लिए लेबर अड्डो पर (G+2) मॉडल श्रमिक सुविधा केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें श्रमिकों के ठहरने श्रमिकों हेतु रियायती दरों पर खान-पान की व्यवस्था एवं कैन्टीन तथा द्वितीय तल पर कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रस्तावित है। जिस पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

( सुमित कुमार )
उप श्रमायुक्त, उ0प्र0
प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858