प्रयागराज: जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश

सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 40 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 13 जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 10 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। कुछ प्रकरणों में यह भी प्रकाश में आया कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही नहीं किया गया है। जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी का विवरण निम्नवत् हैः-

  1. ब्रह्मेश मिश्रा, उप निरीक्षक, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज।
  2. गंगा प्रसाद, लेखपाल, तहसील सदर, प्रयागराज।
  3. विपिन चन्द्र, जोनल अधिकारी-6, नगर निगम, प्रयागराज।
  4. दिलीप श्रीवास्तव, कर अधीक्षक, जोन-3, नगर निगम, प्रयागराज।
  5. सुधीर कुमार, लेखपाल, तहसील सदर, प्रयागराज ।
  6. आशीष कुमार, अवर अभियन्ता, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जल निगम, नगरीय, प्रयागराज।
  7. आशीष कुमार, जोनल अधिकारी, नगर निगम, प्रयागराज।
  8. सुशील शुक्ला, लेखपाल, तहसील सदर, प्रयागराज ।

9 . राजकुमार अग्रवाल, मोहर्रिर-1, पशु कल्याण विभाग, नगर निगम, प्रयागराज ।

  1. सी०के० पाण्डेय, उप निबंधक, सदर-प्रथम, प्रयागराज।

जिलाधिकारी ने जिन अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं किया गया है, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि तथा जिन अधिकारियों द्वारा निस्तारण में लापरवाही/शिथिलता बरती गयी है, उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858