दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों एवं विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सुगमतापूर्वक दैनिक क्रियाकलापों के सम्पादन में अधिकतम रू0 15,000/- (कुल पन्द्रह हजार रूपये मात्र) की सीमा तक मूल्य के बनावटी अंग यथा-कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स आदि एवं सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर, सी0पी0 चेयर, एम0आर0 किट, ब्रेल किट, ए0डी0एल0 किट, स्मार्ट फोन, टेैबलेट आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं। इच्छुक दिव्यांगजन को आवेदन पत्र पूर्ण कर जिला कार्यालय/विकास खण्ड कार्यालय पर जमा करने की समस्या के निदान हेतु विभाग द्वारा वेब पोर्टल संचालित किया गया है। योजनान्तर्गत किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रतिवर्ष एवं अन्य दिव्यांगजनों को तीन वर्ष में एक बार लाभान्वित किये जाने का प्राविधान है।
जनपद में उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक दिव्यांगजन/अभिभावकजन को अवगत कराना है कि विभागीय वेब पोर्टल https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों को माह अक्टूबर, 2025 से सम्बन्धित विकास खण्ड/शहरी क्षेत्र में उपकरण वितरण शिविर आयोजित कर लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने दी है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
