श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-21.06.2025 को थाना मऊआइमा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा सलामी गार्द से सलामी ली गयी, तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सी0सी0टी0वी0, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों जैसे-विवेचना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अध्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, मालखाना के समस्त शस्त्रो का परीक्षण व शस्त्रो की स्थिति, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से सम्बंधित माल/वाहनों के सम्बंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने आदि तथा आगामी त्योहारों मोहर्रम आदि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आयोजित करने के सम्बंध में सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर मौजूद रहें ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
