प्रयागराज उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ,10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन

उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में समस्त ट्रेडों हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों का चयन निम्न कार्यक्रम के अनुसार किया जाना है। एस0सी0, एस0टी0 एवं ओ0बी0सी0 प्रशिक्षण कार्यक्रम 01.08.2025, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम 02.08.2025, विश्वकर्मा श्रम सममान योजना ट्रेड- दर्जी 04.08.2025, ट्रेड- हलवाई एवं टोकरी बुनकर 05.08.2025, ट्रेड- लोहार, बढ़ई, नाई एवं राजमिस्त्री दिनांक 06.08.2025, ट्रेड- कुम्हार, सोनार, धोबी एवं मोची 07.08.2025 एवं समस्त योजनाओं एवं ट्रेड के छूटे हुए अभ्यर्थी का चयन दिनांक 08.08.2025 को किया जाएगा।

पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों पर स्कोर कार्ड के आधार पर चयन उपोक्त दिनांक को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 05 नया कटरा, प्रयागराज में सम्पन्न होगा। अतः पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपने समस्त (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ ससमय कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 05 नया कटरा, प्रयागराज में उपस्थित होने का कष्ट करें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858