उपजिलाधिकारी सोरांव ने लेखपाल श्री इन्द्रजीत पटेल क्षेत्र पूरबनारा को कार्यों में लापरवाही बरतने, ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा कराये जाने, पुरानी आख्याओं में अनदेखी करने तथा गंगा एक्सप्रेस वे की फाइलों में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का समयान्तर्गत अनुपालन न किये जाने के कारण विभागीय कार्यवाही की है।
तहसील हण्डिया
उपजिलाधिकारी हण्डिया ने लेखपाल अनिल कुमार पासवान क्षेत्र उपरदहा को ग्राम उपरदहा स्थित चकमार्ग का निर्देश के उपरांत भी सीमांकन न करने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
तहसील मेजा
उपजिलाधिकारी मेजा ने लेखपाल श्री अरविंद कुमार सिंह को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
तहसील कोरांव
उपजिलाधिकारी कोरांव ने लेखपाल श्री विश्वनाथ क्षेत्र इटवां खुर्द के द्वारा प्रार्थी लवराज सिंह निवासी ग्राम इटवाखुर्द के आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के प्रकरण में बगैर मौके पर जाये ही प्रार्थना पत्र का निस्तारण आख्या प्रस्तुत किया गया है। यह कार्य आपके द्वारा राजकीय कार्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है। उन्होंने कार्य की घोर भर्त्सना करते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है तथा भविष्य के लिए सचेत किया है कि ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की उपस्थिति पंजिका का प्रातः 10ः20 बजे निरीक्षण किया, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी कोरांव अनुपस्थित पाये गये। इनके कार्यालय से उपस्थित श्री गणेश शंकर तिवारी-सहायक अध्यापक से पूछे जाने पर इनके द्वारा बताया गया कि उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर मेरे द्वारा बनाया गया है। जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी मीटिंग हाल में 10ः47 बजे उपस्थित हुये, जो कि आपत्तिजनक है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
