Monday, 05 October 2026 | 4:34 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक 02 बालिकाएं व 01 बालक को सकुशल बरामद किया गया

Share:
प्रयागराज:  पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक 02 बालिकाएं व 01 बालक को सकुशल बरामद किया गया
Read in your preferred language.

                      *प्रयागराज,दिनांक-03.10.2026,थाना बहरिया व सर्विलांस सेल गंगानगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक 02 बालिकाएं व 01 बालक को सकुशल बरामद किया गया ।*

    पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-160/26 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित गुमशुदा नाबालिक 02 बालिकाएं व 01 बालक को थाना बहरिया व सर्विलांस सेल गंगानगर गठित पुलिस टीम

प्रथम टीम-*
1. थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. हे0का0 रामचन्द्र वर्मा, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*द्वितीय टीम-*
1. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, प्रभारी सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. हे0का0 अंगद गिरी, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 प्रदीप यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*तृतीय टीम-*
1. उ0नि0 भप्पी सोनी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 बालकेश, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 
3. रि0म0का0 स्वाती सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*चतुर्थ टीम-*
1. उ0नि0 मारूति नन्दन तिवारी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 चन्दन यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 अखिलेश, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*पंचम टीम-*
1. उ0नि0 वेदपाल, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. हे0का0 रबीश चन्द्र, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 अमित, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. रि0का0 शोभित सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*षष्टम टीम-*
1. उ0नि0 राजकुमार, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. का0 अनुराग, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 राहुल यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. रि0म0का0 गोल्डी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द्वारा  दिनांक-03.10.2026 को सी0सी0टी0वी0 कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से कमिश्नरेट वाराणसी के थाना मण्डुआडीह स्थित रेलवे  स्टेशन मण्डुआडीह के पास से सकुशल बरामद किया गया । बरामद बालिकाओं को सी0डब्ल्यू0सी0 के समक्ष पेश कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
                         मुकदमा वादिनी मीना देवी पत्नी पवन कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रैनी थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना बहरिया पर अपने 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री के अपने नाबालिक भाई-बहन के साथ घर वालों से नाराज होकर कही चले जाने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-27.09.2026 को थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-160/26 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया था । गुमशुदा के सकुशल बरामदगी हेतु कुल 06 पुलिस टीमों का गठन कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया । 
                              
 जांचोपरांत ज्ञात हुआ कि दिनांक-23.09.2026 को मुकदमा वादिनी मीना देवी द्वारा अपने बडी पुत्री को डांटा था । दिनांक 24.09.2026 को भी इसी बात को लेकर मुकदमा वादिनी व उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री के बीच में विवाद हुआ । इसी बात से नाराज होकर मुकदमा वादिनी की 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन व 10 वर्षीय भाई को साथ लेकर अपने पिता पवन कुमार गौतम से मिलने के लिए घर से निकली, उसी समय उसकी माँ श्रीमती मीना देवी भी घर से निकल गयी । उपरोक्त सभी लोग ग्राम रैनी के आटो चालक भोनू उर्फ संजय पुत्र शिवचरन के आटो पर बैठकर फूलपुर तक साथ में गये । वहाँ से पीड़िता अपनी छोटी बहन व भाई को लेकर उतर गयी तथा अपनी माँ से कहा कि हम लोग दूसरी आटो से प्रयागराज आयेगें और पीड़िता की माँ उसी आटो से आलोपीबाग चुंगी प्रयागराज पहुँची। लेकिन पीड़िता व उसके भाई बहन प्रयागराज नहीं पहुँचे ।


द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858