प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र स्थित रिज़र्व पुलिस लाइन्स के तीर्थराज सभागार में माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी

▪️पुलिस आयुक्त, प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि माघ मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है यह ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों के साथ शालीनतापूर्वक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें।

▪️सभी पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, प्रमुख मार्गों, घाटों एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी स्वयं प्राप्त करें जिससे कि ड्यूटी निष्पादन में गुणवत्ता बनी रहे ।

▪️सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी अधीनस्थों से भली-भांति परिचित रहें, उनकी समस्याओं का समाधान करें, पुलिस की विज़िबिलिटी बढ़ाएँ तथा सभी संबंधित विभागों एवं आपात सेवाओं के मोबाइल नंबर अपने पास रखें, जिससे प्रभावी आपसी समन्वय बना रहे ।

         *उक्त ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था प्रयागराज डॉ0 अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषि राज, पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी (नगर), नगर आयुक्त साईं तेजा, सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा, सहायक नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला विजय आनन्द  व अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858