प्रयागराज 136 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा द पाम एकेडमी, करैलाबाग, प्रयागराज में दिनांक-13.11.2025 को प्रातः10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 136 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 225 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुरिमा राय, टीचर ट्रेनर एण्ड मार्केटिग प्रोफेशन, दिल्ली एवं श्रीमती फौजिया शाहिद, एकेडमी हेड, मो0 सगीर जावेद, उप प्रधानाचार्य, द पाम एकेडमी, करैलाबाग तथा मानवेन्द्र सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी व सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मारूफ अहमद आदि तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858