कैमूर के भभुआ में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार (9 मार्च) को मीडिया से बातचीत की. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने हमारी बात का मजाक उड़ाया था. प्रशांत किशोर और जन सुराज सबसे पहले लोग हैं जिन्होंने कहा था कि एक तो NDA जीतेगी नहीं और अगर NDA जीत गई तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे.
इसके आगे उन्होंने कहा कि अब आप देख लीजिए. तीन महीने हुए हैं और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं है. इस्तीफा तो नहीं दिया है लेकिन अब सीएम नहीं है. ये तो पहले दिन से ही मालूम था. हम लोग हवा में बात नहीं करते हैं.
