साउथ के स्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. उनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है. प्रभास की द राजा साब 9 जनवरी को रिलीज हुई है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड थे. प्रभास को पहली बार कॉमेडी करते देखना उनके लिए मजेदार होने वाला था मगर फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. द राजा साब बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई है.
प्रभास की द राजा साब को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली थी मगर उसके बाद से फिल्म का हाल बुरा ही होता चला गया है. द राजा साब का कलेक्शन गिरता ही जा रहा है. एक हफ्ते में ये फिल्म 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. 150 करोड़ा का आंकड़ा पार करने में भी फिल्म को लंबा समय लग जाएगा.
द राजा साब का आठवें दिन के कलेक्शन के अपडेट सामने आना शुरू हो गए हैं. फिल्म ने अभी तक कुछ खास कमाई नहीं की है.ये अपडेट शाम 6 बजे तक का है.ये नंबर बढ़ने वाले हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 1.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 131.94 करोड़ हो गया है.
रात तक ये नंबर और अपडेट होगा. कलेक्शन का फाइनल नंबर अगले दिन सुबह तक अपडेट होता रहता है. मगर फिर भी फिल्म का कलेक्शन बहुत ही ज्यादा कम हो रहा है. बस पहले दिन फिल्म ने 53 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसके बाद दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़, चौथे दिन 6.6 करोड़, पांचवें दिन 4.8 करोड़, छठे दिन 5.35 करोड़, सातवें दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
प्रभास की द राजा साब मोटे बजट की फिल्म है. ये 400 करोड़ में बनकर तैयार हुई है. इसे अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल होने वाला है. द राजा साब में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है.
