पीएम मोदी खाते हैं मोरिंगा के पराठे; जानें- क्या मोरिंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल फिट इंडिया मूवमेंट के एक साल पूरा होने पर कई हस्तियों से बात की। इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पैरालिंपियन देवेंद्र झाझरिया के अलावा मॉडल, रनर और एक्टर मिलिंद सोमन, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने न्यूट्रिशनिस्ट को अपनी फिटनेस की सीक्रेट रेसिपी मोरिंगा के पराठे के बारे में भी बताया।

पीएम मोदी ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के संग फिट इंडिया मुहिम पर चर्चा की।

जानें- क्या है मोरिंगा

मोरिंगा एक पौधा है, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्षेत्रों में मुख्य रूप से पाया जाता है। यह उष्ण कटिबंध में भी उगाया जाता है। मोरिंगा को हिंदी में सहजन, सुजना, मुनगा आदि नामों और अंग्रेजी में मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहते हैं। औषधि या दवाएं बनाने के लिए इसके पेड़ के पत्ते, छाल, फूल, फल, बीज और जड़ सभी चीजों का उपयोग किया जाता है।

मोरिंगा का उपयोग अस्थमा , मधुमेह , मोटापा व कई अन्य बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। मोरिंगा के बीजों के तेल का उपयोग खाद्य पदार्थों, इत्र और बालों की देखभाल करने वाले उत्पादों में और मशीन लुब्रिकेंट के रूप में भी किया जाता है।