पीलीभीत: दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला संगठनात्मक बैठक एवं हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्ययोजना बैठक में आदरणीय श्री गुलशन आनंद जी व आदरणीय भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय संजीव प्रताप सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आदरणीय श्री गुलशन जी ने पहलगाम हमले व आपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा की गई।हम सब को स्मरण है कि मोदी जी ने मन की बात में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केलिए सबका जोश हाई रहता है।फिर आदरणीय गुलशन आनंद जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठक में बताया कि मंडल टीम आगे इस अभियान को क्रमानुसार बढ़ाते जाएंगे।
इस अवसर पर नगर के सभी भाजपा पदाधिकारी गण एवं सभी मंडल अध्यक्षगण, मंडल उपाध्यक्षगण, महामंत्री गण आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत माता की जय।
पीलीभीत: भाजपा कार्यालय पर जिला संगठनात्मक व हर घर तिरंगा अभियान की बैठक संपन्न हुई।
