पुलिस सूत्रों के अनुसार बहेरा थाना की पुलिस ने NDPS एक्ट के अंतर्गत दो किलोग्राम अफीम के साथ चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र के निवासी कुलेश्वर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसी प्रकार आज ही बोधगया थाना क्षेत्र में गत 15 जून को 500 ग्राम ब्राउन शुगर (हीरोइन) के पकड़े जाने के मामले में अभियुक्त रौशनगंज थाना क्षेत्र के सुरेश पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्मरणीय है कि आए दिन गया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद बिक्री के मामले आते रहते हैं। इस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी होती रही है पर पूरी तरह से रुक नहीं रही है।