Friday, 13 November 2026 | 8:26 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: भाजपा विधायक की पहल लाई रंग, पीड़ित परिवार को शासन से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता की स्वीकृति।

Share:
पीलीभीत: भाजपा विधायक की पहल लाई रंग, पीड़ित परिवार को शासन से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता की स्वीकृति।
पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के थाना बिलसंडा में 28 मई 2026 को एक व्यक्ति को बचाने के लिए,बीच बचाव करने के दौरान पप्पू गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।
    इस घटना से परिवार पर दुखों का पहला टूट पड़ा था।
    
    भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बिलसंडा चेयरमैन डी के गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
बाद में बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के पहले की। उन्होंने पीड़ित परिवार की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हुए आर्थिक मदद की मांग उठाई।
    उनकी इस तरह की पहल रंग लाई। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से ₹5लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई ।
   जो पप्पू गुप्ता के परिवार के लिए यह आर्थिक सहायता एक सहारा है।