पीलीभीत। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के चक्रवती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाज के कई लोगों ने उनके जन्मोत्सव पर विभिन्न जानकारियां विस्तार से साझा की।
पीलीभीत जिले के एक वैंकट हाल में कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के लोगो ने एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मदिवस पर समाज के लोगों ने उनके चित्र का अनावरण करके माल्यार्पण किया। इसके बाद लोगों ने केक काटकर उनका जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाकर एक दूसरे को केक खिलाया। समाज के कई लोगों ने उनके जन्मोत्सव पर विभिन्न जानकारियां विस्तार से साझा की। इस मौके पर अशोक महान सेवा संघ के जिला अध्यक्ष रमेश मौर्य, सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, डॉ. राधेश्याम मौर्य, बनवारी लाल मौर्य, छोटेलाल मौर्य, रूकम सिंह मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, ताराचंद मौर्य, राकेश मौर्य, आकाश, चुन्नीलाल मौर्य, कप्तान सिंह कुशवाहा, लवकुश मौर्य, कृपाल मौर्य, लाल बिहारी, राम गोपाल कुशवाहा सहित दर्जनों समाज के लोग मौजूद थे।
पीलीभीत:कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के चक्रवती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
