श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट मनाएगा राधा अष्टमी
पीलीभीत। राधा अष्टमी पर्व भक्तों के लिए विशेष रखता है जैसे कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई जाती है वैसे ही राधे कृष्ण प्रेमी राधा अष्टमी मनाते है गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश यादव रूपपुर कमालू प्रभा पैलेस पर राधा अष्टमी सैकड़ों भक्त गणों के साथ मनाने प्रयत्न किया है। ट्रस्ट सचिव एड.अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट बताया यह भक्ति कार्यक्रम है इसमें कोई भी भक्त गण आ सकता है राधा अष्टमी कार्यक्रम मानने की सिलसिला 2011 से शुरू हुआ था जो आज तक लगातार चलता आ रहा इस कार्यक्रम में भक्त गणों का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक सहयोग रहता है राधे कृष्ण की कृपा उन पर बनी रहती है। 31 अगस्त दिन रविवार को शहर से सटे ग्राम रूपपुर कमालू में प्रभा पैलेस पर राधा अष्टमी मनाई जाएगी सभी भक्त गण निमंत्रित है।
