पीलीभीत/बिलसंडा:हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल हेमपुर बिलसंडा के बच्चे विप्रो अर्थियन कार्यक्रम के अंतर्गत सी ई ई के सौजन्य से जैवविविधता एवं सस्टेनेबिलिटी के ऊपर एक प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय के बच्चे पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र की जैवविविधता एवं उसमें हो रहे मानवीय हस्तक्षेप के ऊपर एक केस स्टडी तैयार कर रहे हैं। इसके अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने अपने गाइड शिक्षक वैभव अवस्थी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षाओं के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां एवं पेड़ पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की और यह भी जाना कि उन वनस्पतियों एवं पेड़ पौधों पर अन्य जीव जंतु किस प्रकार निर्भर रहते हैं। इसके साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों के सौजन्य से यह भी जाना कि इस जंगल क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप किस तरह बढ़ता जा रहा है और इसका इस रिजर्व क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
इस प्रोजेक्ट को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न लोगों के साक्षात्कार लिए एवं विद्यालय के मैनेजर विक्रम नरेश जयसवाल, डॉक्टर गौरव शुक्ला, प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह का सहयोग एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस प्रोजेक्ट को बनाने में सी ई ई के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र पटेल जी का भी मार्गदर्शन बच्चों को मिला।