पीलीभीत: बीसलपुर की विधानसभा के थाना करेली के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। थाना करेली के थाना अध्यक्ष दीपक कुमार जनता के प्रति अड़ियल रवैया से सभी क्षेत्रवासियों परेशान थे। थाना अध्यक्ष हमेशा पक्षपात किया करते थे। क्षेत्र वासियों ने परेशान होकर थाना करेली के थाना अध्यक्ष की शिकायत पहले भाजपा के बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्य से की ।मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य , मंडल कमेटी के पदाधिकारी तथा क्षेत्र वासियों ने केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जितेंद्र प्रसाद जी से 1 जून 20 25 को शिकायत की। दिनांक 19 अगस्त 2025 को एसपी श्री अभिषेक यादव जी ने इस बारे में बड़ी कार्रवाई की। श्री अभिषेक यादव जी ने करेली थाना के थाना अध्यक्ष दीपक कुमार को लाइन हाजिर करके मुख्यालय भेज दिया। तथा थाना करेली की बागडोर चौकी बेनीपुर थाना दियूरिया कलां के प्रभारी श्री विपिन शुक्ला जी को दे दी गई है।
पीलीभीत: थाना करेली के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर।
