पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत कुर्रैया कलां के गांव ईसापुर में सचिव व प्रधान द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह मामला ईसापुर गांव के एक रास्ते का है जो कई बरसों से कच्चा पड़ा है। बरसात में इस रास्ते में बहुत कीचड़ हो जाती हैं। सभी को निकालने में बड़ी कठिनाई होती हैं। इस रास्ते के बारे में कई बार सभी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान जी से कहा मगर इन लोगों ने यह कहकर हमेशा टाल दिया कि अभी खाते में बजट नहीं है जब बजट होगा तब इस रास्ते में खड़ंजा डलवा दिया जाएगा। यह रास्ता राजकुमार मौर्य जी के मकान से मेनरोड तक है जो पूरी तरह से कच्चा है।
पीलीभीत: ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान जी द्वारा जनता को किया जा रहा गुमराह।
