पीलीभीत/बिलसंडा: बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मार में तैनात पंचायत सहायक/कम डाटा एंट्री ऑपरेटर शमशाद की सेवा ग्राम पंचायत ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी।आदेशानुसार 22 अगस्त 2026 एवं 18 सितंबर 2026 को संतोष जनक साक्षो सहित जबाब मांगा गया था। लेकिन निर्धारित आनलाइन पोर्टल पर अनुपस्थिति के दिनों का कोई जबाब साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया था।
लापरवाही,पंचायत भवन में समय से उपस्थित न रहने, जनसेवा कार्यों में उदासीनता व विभागीय निर्देशों की अवहेलना के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई की सूचना डीपीआरओ, बीडीओ व एडीओ पंचायत को दी गई।इस कार्रवाई से बिलसंडा के पंचायत सहायकों में हड़कंप मचा है।